Thursday, 4 July 2013

college copy case ki report

चतुरदास और चरणदास की कॉलेज कॉपी केस की रिपोर्ट

चतुरदास  और चरणदास के सामने महाविद्यालय में हुई परीक्षा में चोरी की जाँच करके रिपोर्ट तैयार करने का केस सामने आया है। चतुरदास सीनियर है और चरणदास उनके चरणदास है…

भाई चरणदास यह महाविद्यालय चोरी कांड क्या है??? साहेबजी महाविद्यालय में चार विध्यार्थी नक़ल करते हुए पकडे गये. जीने में एक लड़की भी है. चारो को अध्यापक ने रंगे हाथों पकड़ा और परीक्षा में बेठने से निष्काषित कर दिया, साहेबजी ऐसा कहे सकते हैं चारों का एनकाउंटर कर दिया। यह मामला अब समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन गया है. इस में मानव अधिकार और विपक्ष भी जुड़ गया है .

हैं ??? ऐसा क्यों ?? भाई चरणदास कुछ विस्तार से बताओ। सर , विपक्ष का कहेना है क्योंकि यह चारो विध्यार्थी पर प्रान्तीय थे इस लिए महा विद्यालय ने इन पे झूठा इलज़ाम लगा कर इन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए इन फसाया है.

ह्ममम्म ....

सरजी विपक्ष का कहेना है की यह प्रिन्सिपल के कहेने पर किया गया है.

अरे वह क्यों ऐसा करवाने लगे ..

विपक्ष का मानना है की प्रिंसिपल जो की इस प्रान्त के लोगों से नफरत है.

है क्या ऐसा???

नहीं सर, हमारी जाँच में ऐसा नहीं पाया गया. हमने तो उसी प्रान्त के दुसरे विद्यार्थीयों से पुछा की क्या कभी प्रिन्सिपल ने आपसे कोई भेद भाव पूर्ण व्यव्हार किया है. बच्चों ने मना किया

तो फिर, विपक्ष को ऐसा क्यों लगता है की इसमें प्रिन्सिपल का हाथ है…

सर, सूत्रों से पता चला है की प्रिंसिपल आते साल रिटायर हो रहे हैं और उनको रूलिंग पार्टी चुनाव में टिकेट देने वाली है ... बस इस किस्से को इसीलिए तुल दिया जा रहा है…

ह्म्म्म्म ... क्या बच्चे वाकई में नक़ल कर रहे थे??? हाँ सर, हमने दुसरे बच्चों से भी पुछा उनका भी कहेना है यह चारो नक़ल कर रहे थे।

ह्म्म… केस साफ़ है पर ऊपर से दबाव है की प्रिंसिपल का एनकाउंटर कर दिया जाए ... मेरा मतलब है प्रिंसिपल को इस केस में ऐसा फसाया जाय की वह अगले चुनाव में खड़ा ही न हो सके…

पर सर जी ऐसा कैसे करेनेंगे ???

सुनो, ऊपर से आर्डर है तो है। करना पड़ेगा , वैसे भी सरकार इसी के पैसे देती है। चलो काम शुरू किया जाय.

सबसे पहेले कुछ विद्यार्थीयों को ढूंढ़ निकालो जो परीक्षा में फ़ैल होने की कगार पे है। उनसे कहो की आप अगर इन चारों के पक्ष में बयान दोगे तो आप को परीक्षा में पास कर दिया जाएगा .

फिर अध्यापक के किसी दुश्मन को ढूंढ़ निकालो और उससे कहों की यह बयान दे की उसने इस अध्यापक किसी अन्य अध्यापक को कहेते सुना था की फ्रेंच दाढ़ी (प्रिंसिपल) ने कहा है की इन चारों पर प्रांतीय विद्यार्थियों को नक़ल केस में फसा कर इनका एनकाउंटर कर दिया जाय। बस हमारी रिपोर्ट तैयार हो जायेगी बाकि का काम उच्च अधिकारी कर लेंगे ....

समझे ... प्रिंसिपल तो गियो…